

Border line news,बीकानेर
(7 अगस्त 25)
रायसर मार्ग स्थित विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक में कक्षा द्वादशी व दसवीं के विद्यार्थियों के लिए “सफलता के लिए संकल्प” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षा के प्रति आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण की भावना विकसित करना हैं। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प किया। उन्होंने अपना संकल्प निर्धारित पत्रक में भरकर सरस्वती प्रतिमा के समक्ष कलश में समर्पित किया। कार्यक्रम आए हुए अतिथियों का सम्मान और परिचय प्रधानाचार्य आशीष डागा ने करवाया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजीनियर कॉलेज के अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर डॉक्टर चक्रवर्ती जी श्रीमाली ने कहा कि संकल्प ही सफलता की पहली सीढ़ी है। जब विद्यार्थी मन, वचन और कर्म से प्रयास करता है तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं रहता। संकल्प के द्वारा व्यक्ति जीवन का लक्ष्य का प्राप्त करता है । उन्होंने विभिन्न कहानियों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से कहा कि संकल्प व्यक्ति को कठिन कार्य को करने की ताकत देती है। संकल्पित होने के बाद व्यक्ति उसे पूर्ण करने के लिए अपना जीवन लगा देता है। हमारे पूर्वजों ने अपने संकल्प के बल पर समाज को शक्ति सम्पन बनाया। उन्होनें कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में पढने वाले छात्र-छात्राएं उत्तम शिक्षा प्राप्त करते हुए अपना जीवन राष्ट्र के चरणों में समर्पित करे और कष्टपूर्ण जीवन जीने वाले अपने समाज बंधुओं के जीवन को सफल बनाएं। कार्यक्रम का संचालन राजेश स्वामी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्ध समिति संरक्षक आनंदीलाल बजाज ने किया।इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या चन्द्रकला चौधरी, सहायक प्रधानाचार्य भागचन्द बिश्नोई ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके सुनहरे भविष्य की कामनाएं की।
