Border line news बीकानेर 04 सितम्बर 2025
बीकानेर गोगा गेट से कोटगेट की ओर जाने वाली सड़क जहां पर गुर्जरों का मोहल्ला और एक निजी अस्पताल है वहां पर सिविर लाइन के कारण आम नागरिक परेशान है।
स्थानीय जागरूक नागरिक भीम राज ने वीडियो क्लिप भेज कर संबंधित अधिकारियों से सिविर लाइन को जल्दी से ठीक करने की मांग की है, क्योंकि इसी मार्ग पर मार्केट, स्कूल, मंदिर और मस्जिद होने के कारण आमलोगों का आना जाना रहता है साथ ही यह रोड गोगगेट से आने वाले शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए भी लिंक रोड है टूटी फूटी सिविर लाइन के कारण स्थानीय मकानो के अंदर रहने वाले लोग भी परेशानी का सामना कर रहे हैं उनके घर से बाहर आने जाने का भी प्रबंध नहीं है ।
बॉर्डरलाइन न्यूज़ टीम ने भी क्षेत्र के निवासियों से पता किया तो उन्होंने बताया कि काफी समय से सिविर जाम होने के कारण इसकी मरम्मत सही तरीके से नहीं हो रही है और ना इस समय पर कार्य पूरा हो रहा है जिसके कारण न केवल स्थानीय नागरिकों को बल्कि शहर के हजारों व्यक्तियों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है सिविर लाइन सड़क से सटी होने के कारण वाहनों का आवागमन रहता है जिससे कोई भी वहां गिरने तथा बच्चों के गिरने की संभावना रहती है,इसे शीघ्र दुरुस्त करने की स्थानीय लोगों ने मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की है।





