समाजसेवी बाबूलाल मोहता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि✍️🖼️✍️

समाजसेवी डॉ.बाबूलाल मोहता
फ़ाइल फ़ोटो

Border line news सींथल,बीकानेर

वर्ल्ड कल्चरल एवं एजुकेशनल, नई दिल्ली द्वारा बीकानेर के सींथल निवासी गुरुकुल बीएल मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक समाज सेवी संस्थाओं में करीब दो दसको से सक्रियता से कार्य करने बाबूलाल मोहता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा है, ज्ञातव्य रहे कि मोहता अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय सदस्य होने के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए समाजिक सुधारों तथा ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए गौ सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे है, मोहता को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर गुरुकुल निदेशक डॉ. विजय आचार्य,उधोगपति अशोक मूंधड़ा,समाजसेवी सांवरलाल सारस्वत, नारायण चारण,व्यवसायी बलदेव मूंधड़ा,राकेश कुमार,माहेश्वरी पब्लिक स्कूल प्रबंध निदेशक तोलाराम पेड़ीवाल, सहित माहेश्वरी समाज एवं सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मोहता को शुभकामनाएं दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *