69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता – तेजरासर में आदर्श विद्या मन्दिर नोखा का शानदार प्रदर्शन


बॉर्डर लाइन न्यूज़

नोखा 14अक्टूबर 25
तेजरासर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के भैयाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
इस प्रतियोगिता में विनय प्रताप सिंह ने 800 मीटर और 400 मीटर हर्डल्स (H) दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किया।
खुशदीप ने 400 मीटर और 110 मीटर हर्डल्स में बेहतरीन दौड़ लगाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मानवेन्द्र ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान और हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
जस्सूराम ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रिले दौड़ में मोहित, रामदेव, विनय प्रताप सिंह और खुशदीप बिश्नोई की टीम ने उत्कृष्ट तालमेल और गति का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया।
इन शानदार प्रदर्शनों के आधार पर आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा को प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष डागा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, संस्कार और शारीरिक दक्षता का विकास करना है। विद्या मन्दिर के विद्यार्थी शिक्षा, संस्कार और खेल – तीनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ‘संस्कार से सशक्त भारत’ के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मोहन सिंह, किशन सिंह, सुरेन्द्र बिश्नोई व आचार्यों ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *