सींथल के गुरुकुल प्रांगण में 23-26अक्टूबर तक दूधिया रौशनी में होगा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का महाकुम्भ पूरे भारत से भाग लेगी राष्ट्रीय स्तर की 60 टीमें

Border line news

बीकानेर 15अक्टूबर 25

गुरुकुल बीएल मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट एवं लोटस डेयरी के संयुक्त तत्त्ववधान में 23-26 अक्टूबर तक सिंथल स्थित गुरुकुल परिसर में अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का महाकुंभ आयोजन किया जा रहा है इस महाकुम्भ में 60 टीम में टीमें भाग लेने की संभावना है|

यह जानकारी देती हुए गुरुकुल बी.एल मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष बाबूलाल मोहता नें आज रेलवे स्टेशन स्थित राजवीलास होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सभी मैच शाम को दूधिया रौशनी में खेले जाएंगे उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दिनों युवाओ में बढ़ती नशे की प्रवर्ति से खेलकूद की और ध्यान बंटाने और युवाओ को खेल की ओर प्रोत्साहित करना है,साथ ही राष्ट्रीय स्तर के वॉलिबाल खिलाड़ियों का बीकानेर की मरुधरा पर प्रदर्शन करवाने से यहां के दर्शकों, खेल प्रेमियों ओर खिलाड़ियों का भी उत्साह वर्धन और मनोरंजन करवाना है,

इस अवसर पर कोच और तकनीकी अधिकारी विजेंद्र सिंह नें इस खेल महाकुम्भ में भाग लेने वाली मुख्य टीमों आयल इण्डिया लिमिटेड, इंडियन आर्मी, एसवीआई, हरियाणा, गुजरात चंडीग्राम अकाडमी राजगड़, जोधपुर, हनुमानगढ़ आदि के बारे में बताया, खेल विशेषज्ञ एवं साहित्य कार राजेंद्र जोशी नें कहा कि इस आयोजन से ग्रामीण खेल प्रतिभाओ को लाभ मिलेगा,सह प्रायोजक नरेश नें बताया कि बीकानेर संभाग में यह आयोजन अपने आप में अनूठा होगा उन्होंने समस्त खेल प्रेमियों को इसका नजारा देखने के लिए आमंत्रित किया

इस अवसर पर गुरुकुल निदेशक डॉ.विजय आचार्य नें कहा कि प्रकृति की गोद में शाम से आरम्भ होने वाले दूधिया लाइट के इस भव्य महाकुम्भ के आयोजन में भारत के अन्य राज्यों से खेल प्रेमी और वर्तमान तथा पूर्व खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है जिनके लिए यातायात और आवास का प्रबंध भी किया गया है, प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन करते हुए बीएड कॉलेज प्राचार्य ड़ॉ.सरोज राठौड़ नें बताया कि खेल के साथ मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बीएड कॉलेज की छात्राओ द्वारा प्रस्तुति किया जायेगा, प्रेस वार्ता में इंटीग्रेटेड प्राचार्य डॉ.रेणु शर्मा, डीएलड़ी प्राचार्य डॉ. संतोष व्यास, नोखा जैन कन्या कॉलेज के प्राचार्य ड़ॉ.राजेंद्र श्रीमाली,मां करणी बीएड कॉलेज,नाल की rप्राचार्य डॉ. मुदिता पोपली,सहित व्यवसायी बलदेव मुंधड़ा, राकेश आदि भी उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *