बीकानेर में सदर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना के बाद पुलिस का सर्च ऑपरेशन नशे की कारोबारियों और और 30 अपराधियों की घर पकड़

बीकानेर -26 अक्टूबर 25

बीकानेर की सदर थाना क्षेत्र में स्थित भुट्टो के बास में रविवार को दो गुटों में मारपीट हुई उसके बाद विभिन्न थानों के करीब 200 कर्मचारियों ने एक साथ सर्च ऑपरेशन चला कर 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और17 बाइक तथा एक कैंपर जप्त किया जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है, मारपीट की सूचना मिलती ही पुलिस ने कठोर निर्णय लेकर 200 पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम बनाकर उसमें डॉग स्क्वायड और घुड़सवार तथा ड्रोन की भी मदद ली गई भुट्टो के बास में अचानक 200 पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम ने जब घर-घर तलाशी ली तो एक बार अफरा तफरी भी मच गई

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में कई दिनों से असामाजिक गतिविधियों चल रही थी और नशे की कारोबारी भी हो रही थी इस पर एक्शन लेते हुए एसपी सिटी सौरभ तिवारी के नेतृत्व में चला यह सर्च ऑपरेशन आज तक की संभावित सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *