मुरलीधर व्यास कॉलोनी के सत्य सावित्री सदन में हुआ गणगौर पूजन

Border line news

बीकानेर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित 2nd F,755 D सत्य-सावित्री सदन में  गणगौर के गीतों का परम्परागत भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुरलीधर व्यास कॉलोनी की अनेक महिलाओं ने अपने अपने घरों से गणगौर और ईश्वर की प्रतिमा को एक स्थान पर लाकर उनका पूजा अर्चना की और करीब चार घंटे तक गणगौर के गीतों से वातावरण को भक्ति में बना दिया, इस अवसर पर सत्य-सावित्री सदन की संयोजिका श्रीमती कांता आचार्य ने बताया कि इस अवसर 21 गवर-ईश्वर के जोड़े को पुष्पों ओर मालाओं से सजाया गया और विभिन प्रकार के व्यंजनों ओर सूखे मेवों का भोग लगाया गया,तथा ढोलक मजीरो की थाप पर महिलाओं ने परंपरागत गणगौर के गीत गाये जिसमे गवर गणगौर माता,,,राठौड़ा ने खम्मा घणी,,,,गुडलो घूमे छे जी घूमे छे,,,गोल गोल घूमे रे गवरजा थारो घाघरो,,और पुजारी बाबा जी के गाये गणगौर गीतों का बाशा दिया तथा गवरजा की प्रतिमा के आगे सामुहिक नृत्य भी किया गया ,गणगौर पूजन और बाशे अभी कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर दिए जा रहे हैं इस अवसर पर श्रीमती भावना आचार्य,श्रीमती मनीषा रंगा,श्रीमती लता ,श्रीमती कौशल्या,श्रीमती हर्ष ,श्रीमती सुलोचना, श्रीमती राधिका आचार्य,छीम्पा ,व्यास सहित मुरलीधर व्यास कॉलोनी की अनेक महिलाओं व युवतियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया बाद में सामुहिक आरती ओर प्रसाद वितरण किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *