
बीकानेर 19 अक्टूबर 24 बीकानेर जैसे शान्ति प्रिय शहरी क्षेत्र में जहां गाली गलौज करने पर आपसी विवाद को लोग समझाईस से शांत कर समझौता करने में आगे रहते हैं उसी शहर में आज दोपहर में दो पक्षों के बीच पुराने आपसी विवाद के चलते छुरे बाजी की घटना से लोग हतप्रभ रह गए!!
नयाशहर थाना क्षेत्र के उस्ता बारी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते पिता व नोजवान पुत्र पर धारदार हथियार से चोट कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमे महेश व्यास की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हमले के तीन हमलावर को पुलिस ने नामजद किया है।
पुलिस के अनुसार, महेश व्यास व शंकर व्यास पर ब्रह्मदेव श्रीमाली, आदित्य, सोनू व अन्य जनों ने हमला किया और फरार हो गए। हमले में धारदार हथियार प्रयुक्त किया गया। इससे महेश व्यास गंभीर रूप से लहुलूहान होकर गिर पडे। बाद में लोगों ने उन्हें पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुथारों की बडी गुवाड़ में रहने वाले महेश व्यास व शंकर व्यास का दूसरे पक्ष से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था।आज दोनों पक्षों के बीच बोलचाल हो गई। इसबीच एक पक्ष के एक व्यक्ति ने महेश और शंकर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि आरोपियों के नाम सामने आने के बाद उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।