गाड़वाला टोल नाके पर स्थानीय नागरिकों का अनिश्चितकालीन धरना कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने किया गामीणो की मांगों का समर्थन🚒🚑🚒🚓🚌🚋🚞🚝देखे वीडियो क्लिप

बॉर्डर लाइन न्यूज़ 24 सितम्बर 25

राजस्थान राज्य स्टेट टोल प्लाजा गाड़वाला के स्थानीय आसपास के गांव के नागरिकों ने अनिश्चितकालीन धरना दे रखा है नागरिकों का कहना है की गोल का नियम है कि आसपास के गांव के लोग हर समय आते जाते रहते हैं उनसे टोल नहीं वसूला जाए।

लेकिन राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया है सभी लोगों को टोल देना पड़ता है जबकि आसपास के गांव के नागरिक इस सड़क से आना-जाना करते हैं ऐसे में दिन भर में उनके हजार रुपए से ऊपर लग सकता है पिछले दो दिनों से टोल प्लाजा के पास स्थानीय नागरिकों ने धरना दे रखा है और टोल के आसपास गाड़ियों का जमावडा रहता है राज्य सरकार द्वारा अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं होने से नागरिकों का कहना है कि जब तक स्थानीय आसपास के गांव का टोल माफ नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ. विजय आचार्या ने राज्य सरकार से अपील की है कि गाड़वाला ओर आसपास के ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर तुरंत विचार किया जाए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *