
Border line news 24/10/25
गुरुकुल बी.एल मोहता लर्निग इंस्टिट्यूट,सिंथल में चल रही अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के महाकुम्भ में गुरुवार 4 मैच खेले गए जिसमें दो पुरुष वर्ग और दो महिला वर्ग के मैच खेलें यह जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी ड़ॉ.विजय आचार्य ने बताया कि कोच विजेंद्र सिँह के निर्देशन में दूधिया रौशनी में हुए मुकाबलों में महिला वर्ग में प्रथम मैच हरियाणा और बीकानेर के मध्य हुआ जिसमें हरियाणा ने 2-0 से विजय प्राप्त की हरियाणा निरंतर दोनों पारियों में 27-15 व 27-21का स्कोर बनाकर विजयी प्राप्त की वहीं दूसरा मुकाबला शेखावाटी यूनिवर्सिटी और जयपुर के बीच हुआ जिसमें शेखावाटी यूनिवर्सिटी में 2-0 से विजय प्राप्त की इनका स्कोर 25-22 व 25-23 रहा इसी प्रकार पुरुष वर्ग में कोच जगदीश बिहाणी के निर्देशन में भी दो मुकाबले हुए जिसमे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जयपुर का मुकाबला हनुमानगढ़ से हुआ इस मैच में हनुमानगढ़ को स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया, जयपुर ने 3-2 से हरा दिया जिनका स्कोर 23-22 /18-25/ 27-29 रहा पुरुष वर्ग में दूसरा मुकाबला कुरुक्षेत्र की सांई टीम और राजगढ की चंदगीराम टीम के बीच हुआ जिसमे कुरुक्षेत्र ने चंदगीराम को 2-0 से हरा कर विजयी प्राप्त की इनका स्कोर 27-15/25-21 रहा शुक्रवार को सफ़ेद बॉलीबाल के और स्मेसिंग के मुकाबले होंगे
