

बॉर्डर लाइन न्यूज़ 18 अगस्त 25
रविवार रात को करीब 9:00 बजे बिजली गुल होने से ब्लैक आउट जैसा माहौल बीकानेर के अंदरूनी शहर में रहा, जिससे आम नागरिकों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा,उधर बीकेईएसएल के अधिकारियों ने फोन बंद करने से नागरिकों का गुस्सा परवान चढ़ गया, क्योंकि बिजली गुल करने का समय पर निदान नहीं किया गया और न ही बिजली विभाग से अधीकृत सूचनाएं जारी की गई, शहर के सटत्ती मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी भी रात भर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क साधते रहे लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से लोगों में भयंकर रोष जताया है।रात भर बिजली की आवाजाही ने लोगों की नींद हराम कर दी थी, अब नोकरी पेशा लोगो को आज अवकाश लेना पड़ा है।बिजली विभाग और बीकेसीएल की इस घोर लापरवाही बरतने पर लोगों ने अधिकारियों को देखते ही घेरने का मानस भी बना रखा है
