गदायात्रा आज बीकानेर में,अष्टधातु से निर्मित 84 फीट लंबी 11 मुखी हनुमान मूर्ति,उदयपुर में विशाल धाम में प्रतिस्थापित होगी- डॉ.छैल बिहारी शर्मा

बॉर्डरलाइन न्यूज़ बीकानेर 14 जुलाई 2025

उदयपुर एयरपोर्ट रोड़ के पास,कंचन सेवा संस्थान की और से विशाल हनुमान धाम में प्रतिष्ठापित होने वाली 84 ऊंची अष्ट धातु से निर्मित हनुमानजी की वही गदा आज बीकानेर के शहरी क्षेत्रों में आम लोगों के दर्शनार्थ गदायात्रा के रूप में निकली है।

यह जानकारी देते हुए कंचन सेवा संस्थान के संयोजक डॉ. छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि अब तक यह गदा यात्रा उत्तरप्रदेश के प्रयागराज,चित्रकूट, प्रतापगढ़,गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, बलसाड़ होते हुए राजस्थान के करीब 17-18 जिलों में पहुंच कर हनुमानजी की प्रतिमा के दर्शन करवा चुकी है,यह क्रम करीब 22 माह से चल रहा है।

बीकानेर जिले में विश्व हिन्दू परिषद के हरि शंकर व्यास गदा यात्रा का सहयोग कर रहे है, साथ ही अन्य धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ओर साधु सन्तुओ की उपस्थिति है,शहर में हिन्दू धर्मावलंबी इस विशाल हनुमानजी की प्रतिमा का स्वागत कर रहे है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *