बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने की प्रेसवार्ता,समस्याओं के हल नहीँ होने पर जनता को लेकर किया जाएगा जनआंदोलन-मनोज चौधरी

Border line news

बीकानेर 31अगस्त 2025 राजस्थान प्रदेश ओबीसी विभाग के सचिव मनोज चौधरी और पूर्व महापौर मकसूद अहमद ने आज प्रेसवार्ता कर बीकानेर की मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया है

दोनों वरिष्ट कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि बीकानेर के विकास में वर्तमान भाजपा सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाई जा रहे हैं बीकानेर शहर की सड़क,नालियां टूटी पड़ी है जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं बीकानेर नगर विकास न्यास से बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी करने के बाद तो विकास एकदम ठप से हो गया है। जबकि भाजपा सरकार यह दावा कर रही थी कि बीकानेरी विकास प्राधिकरण बनने के बाद शहर का विकास होगा जबकि उसे उल्टा हुआ है बीकानेर नगर की क्षेत्र की सीमाएं बढ़ गई है और दो विधानसभा क्षेत्र लगते हैं पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अनेक कालोनियां बस चुकी है जिसमें मूलभूत समस्याओं जैसे पानी बिजली सड़क और सिविल लाइन जैसी मूलभूत समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को अनेक बार ज्ञापन देने की पश्चात भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है,जनता को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने चोखुटि फाटक के नीचे और आसपास की सड़क पर पुल बनने की पक्ष आज तक शुद्ध नहीं दिए जाने के पश्चात सड़कों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल बनने के बाद पुल के नीचे की सड़क जो की फड़बाज़ार तक जाती है वहां पर थोड़ी सी बारिश आते ही पानी का तालाब हो जाता है और आवागमन बंद सा हो जाता है ऊपर से सड़कों पर गहरे गड्ढे होने से भयंकर दुर्घटना हो चुकी है।

दोनों कांग्रेसी नेताओं ने वर्तमान विधायक प्रारूप लगाते हुए कहा कि विधायक चैन की नींद सोए हुए हैं बीकानेर की पुरानी जेल जो ऐतिहासिक थी उसको तोड़कर खुली जमीन कर रखि इसका कोई निस्तारण नहीं कर रखा है साथ ही सिविल लाइन के लिए 250 करोड रुपए दिए हुए हैं उसका अभी तक 30 परसेंट ही कार्य हुआ है नोएडा की एक कंपनी को 600 करोड़ का प्रोजेक्ट दे रखा है उसकी भी मॉनिटरिंग नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि बीकानेर में पत्थर मंडी,आतिश मार्केट और न्यू बीकानेर शहर की कल्पना मात्र की है।

भाजपा सरकार आने के पश्चात बीकानेर शहर 25 वर्ष पीछे चला गया है उन्होंने पत्रकारों को ज्ञापन की प्रति देते हुए कहा कि इन समस्त मांगों को लेकर यदि सरकार ने गंभीरतापुर निर्णय नहीं लिया तो जनता को साथ लेकर जन आंदोलन भी किया जा सकता है

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मनोज चौधरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *