

*Border line news
बीकानेर, 7 सितम्बर। निर्विकल्प फाउंडेशन की ओर से युवाओं के लिए नवाचार करते हुए करियर सेतु मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप का बीटा लॉन्चिंग रविवार को जिला उद्योग संघ सभागार में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा थे। उन्होंने कहा कि नियोक्ताओं को योग्य युवाओं की सेवाएं और युवाओं को बेहतर करियर विकल्प उपलब्ध करवाने की दिशा में यह ऐप महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि निर्विकल्प द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत बेहतर पहल की गई है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की युवा कल्याण और रोजगार से जुड़े लिंक भी इस ऐप के माध्यम से साझा किए जाएं।
अध्यक्षता करते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि युवाओं को करियर से जुड़ी जानकारी और रोजगार सुविधा घर बैठे मिल सकेगी। युवाओं को बिचौलिए की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवा इस ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाएं, जिससे उन्हें इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्विकल्प के प्रयासों की सराहना की।
ऐप डेवलपर मितेश खत्री ने ऐप से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियोक्ता और युवाओं को एकबारीय पंजीकरण के आधार पर यह सुविधा दी जाएगी।
निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि अब तक सौ से अधिक नियोक्ताओं ने ऐप में अपना पंजीकरण करवाया है। जल्दी ही ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने फाउंडेशन की अब तक की गतिविधियों के बारे में बताया।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने बीकानेर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।
इस दौरान विनोद बाफना, डॉ. शिशिर शर्मा, प्रो. हमेंत दाधीच, डॉ. हरिशंकर आचार्य, गोविंद भादू, सीए सोहनलाल बैद, किशन कुमार मोदी, डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. अमित व्यास, मलिका सपरा, ज्योति दैय्या, अनुज मित्तल, सुमति कुमार सुराणा, अक्षय आचार्य, अनंतवीर जैन, वीरेंद्र किराडू, हरगोविंद मित्तल, आशीष वधवा, राजेश लदरेजा, डॉ. शरद दत्ता आचार्य, मनोज बजाज, भूपेंद्र मिढ़ा, रवि प्रकाश, चिराग परमार, सुनीलम पुरोहित, कल्पेश कुमार, स्वाति खत्री, हरिमोहन पुरोहित, केशव आचार्य, सावन पारीक आदि मौजूद रहे।
