वरिष्ठ पत्रकार स्व. अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान
स्व. अभय प्रकाश भटनागर की स्मृति में प्रदत्त सम्मान इस वर्ष नहीं प्रदान किये जाऐंगे

Border line news

बीकानेर 08 जनवरी 2025

देश के ख्यातनाम कीर्तिशेष वरिष्ठ पत्रकार स्व. अभय  प्रकाश भटनागर की स्मृति में प्रति वर्ष दिए जाने वाले साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र की प्रतिभाओं के संदर्भ में आज दोपहर एक विशेष बैठक स्व. अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान के कार्यालय 17 रतनबाई क्वार्टर, सरोज निलियम में आयेाजित हुई।

विशेष बैठक में संस्थान की सचिव सुश्री सरोज भटनागर के गत लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण इस वर्ष स्व. अभय प्रकाश भटनागर की स्मृति मंे वर्ष 2025 के प्रदत्त किए जाने वाले सम्मान रद्द किये जाते है। 

संस्थान के परामर्श मण्डल के वरिष्ठ सदस्य कमल रंगा ने बताया कि हर वर्ष स्व. अभय प्रकाश भटनागर की स्मृति में 20 जनवरी को उक्त सम्मान प्रदत्त किए जाते हैं। परन्तु इस अपरिहार्य कारण से आज की बैठक में सर्वसम्मति से सम्मान रद्द करने का निर्णय लिया गया।

आज की बैठक में डॉ. विपिन आनन्द, शान्तिलाल सुराणा, जे.पी. व्यास, बुनियाद हुसैन ‘जहीन’, रमेश सुराणा, निकेता सोलंकी व अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगणों की सहभागिता रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *